टिंटेड होम-मेड सनस्क्रीन रेसिपी
-
2.1k Likes
-
0 Comment
क्या आप नेचुरल सनस्क्रीन विकल्पों की तलाश में हैं, लेकिन आपके बजट के अनुसार चीजें मिल नहीं पा रही हैं? तो कोई बात नहीं। आप अपनी पेंट्री में उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके घर पर ही नेचुरल सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। यह जानने के लिए कि इसे कैसे करें, निम्नलिखित को पढ़ें।
हमने सनस्क्रीन लगाने के महत्व को बार-बार बताया है। हालांकि बाजार में आसानी से उपलब्ध सनस्क्रीन रसायनों से भरी होती हैं जो लंबे समय में हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो आपकी त्वचा पर तुरंत निकलने वाले फोड़े, चकत्ते, धब्बेदार चकत्ते, और भी बहुत कुछ हो सकते हैं।वास्तव में, स्टोर से खरीदे गए सनस्क्रीन में मौजूद विषैले तत्व कैंसर का कारण बन सकते हैं। यह विरोधाभासी लगता है ना? लेकिन यह सच है। हमसे कैंसर से बचाव के लिए सनस्क्रीन पहनने को कहा जाता है, जबकि इसके ही तत्व विषैले हैं। इसके अलावा, बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी (एचकेबीयू) के एक अध्ययन में, सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायन महासागरों को प्रदूषित कर सकते हैं, और मछलियों के बच्चों की उच्च मृत्यु दर का कारण बन सकते हैं।
तो, ऐसी स्थिति में कोई क्या करे? इसे लगाये या नहीं लगाये? वैसे आप ऑगेनिक सनस्क्रीन चुन सकती हैं।
लेकिन दुखद बात यह है कि हर किसी का बजट इतना नहीं होता कि वह ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक्स ले पाये। तो सबसे अच्छा विकल्प घर पर नेचुरल सनस्क्रीन बनाना है। आप जानती हैं कि आप कौन सी सामग्री ले रही हैं, और क्या यह किफायती है, और अगर आप इस नुस्खे का पालन करती हैं, तो आपको फाउंडेशन खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर बना यह सनस्क्रीन टिंटेड होता है।

कुछ आसान चरणों में घर पर नेचुरल सनस्क्रीन बनाने का तरीका नीचे बताया गया है:
आपको अपने घर में टिंटेड सनस्क्रीन बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्रियों की आवश्यकता है:
- 45 मिलीलीटर बादाम का तेल (आप नारियल या जोजोबा तेल जैसे अन्य वाहक तेलों का उपयोग कर सकती हैं)
- 30 मिली शिया बटर
- 15 मिली कोकोआ बटर
- 15 मिली मोम
- 1/8 छोटा चम्मच विटामिन ई
- 15 मिली जिंक ऑक्साइड (सुनिश्चित करें कि यह अनकोटेड और नॉन-माइक्रोनाइज्ड है)
- कोको पाउडर/दालचीनी पाउडर/जायफल
घर पर बनाने वाले सनस्क्रीन की सामग्री लेने के बाद, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी है:
- गैस पर एक डबल बॉयलर रखें। आप कांच के कटोरे और सॉस पैन का भी उपयोग कर सकती हैं।
- डबल बॉयलर में पहले 5 अवयवों को माप लें - तेल, शीया बटर, कोकोआ बटर, मोम और विटामिन ई।
- इसे गर्म करें, और जब तक कि यह पिघल न जाए, इसे तेजी से हिलाते रहें।
- पिघलने पर, आंच पर से हटा लें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- जिंक ऑक्साइड डालें, और मिलायें। आपके फाउंडेशन को सनस्क्रीन कवरेज देने के लिए जिंक ऑक्साइड मिलाया जाता है। जिंक ऑक्साइड की मात्रा जितनी अधिक होगी, सनस्क्रीन कवरेज उतना ही अधिक होगा।
- अब महत्वपूर्ण हिस्से पर आयें - आपका रंग क्या है? सुंदर कोकोआ, गर्म दालचीनी, या अत्यधिक समृद्ध जायफल? ध्यान रखें कि कोकोआ सबसे हल्का है, जबकि जायफल सबसे गहरा है।
- हल्के फाउंडेशन के लिए ½ बड़ा चम्मच।
- ½ बड़ा चम्मच + 1 छोटा चम्मच आपको मध्यम रंग का फाउंडेशन देगा।
- ½ बड़ा चम्मच + 2 छोटा चम्मच मध्यम-गहरा शेड होगा।
जब आपको अपना शेड मिल जाये तो घर पर बना, आपका सनस्क्रीन के साथ फाउंडेशन तैयार हो गया। तो अब त्वचा के फोड़ों को बाय-बाय कहें, और नेचुरल, चमकदार, चिकनी त्वचा का स्वागत करें।